फाइल फोटो
डॉ प्रभात के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त _____ प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रभात कुमार के निधन उपरांत भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच अररिया दूआरा शोक संवेदना व्यक्त किया गया।साथ ही मुख्यमंत्री से अपील की गई कि सिवान जिला के बड़का गांव के जिस विद्यालय से डा प्रभात की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हुईं थी उस विद्यालय का नामकरण डॉ प्रभात के नाम पर किया जाय क्योंकि बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा उपलब्ध कराने वाले डॉ प्रभात पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे। इससे पूर्व बिहार के लोगों को एंजियोप्लास्टी के लिए एम्स या फारटिस जाना पड़ता था।डा प्रभात काफी सामाजिक ,सरल व मृदूभाषी व्यक्ति थे चुकी जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार के साले होने के नाते फारबिसगंज से भी उनका गहरा लगाव था फारबिसगंज के दर्जनों लोगों का डा प्रभात ने निशुल्क चिकित्सा मुहैया कराये थे। शोक व्यक्त करने वाले में मुख्य रूप से भोलाशंकर तिवारी डॉ हरिकिशोर सिंह, डॉ मानव महेश ठाकुर,ज्ञान मिश्रा, अरविंद ठाकुर, मुन्ना पाण्डेय, पंकज ठाकुर ,अनुज सिंह, दीपेंद्र पाण्डेय, धनंजय ठाकुर, भवेश कश्यप, दिनेश ठाकुर, अजीत कुमार पाण्डेय, मोहन ठाकुर, नवीन ठाकुर, सुनीील पांडेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, प्रवीन पाण्डेय,मनोज ठाकुर, नीरज ठाकुर, कुन्दन ठाकुर, अशोक ठाकुर राजू सिंह, अजीत ठाकुर आदि हैं।