महाराज जी चौक से बालभारती विद्यालय तक किया गया सील



नवगछिया : नवगछिया शहर के वार्ड 18 में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार के निर्देश पर देर रात नवगछिया कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव एवं नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह के द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए एरिया को सील किया गया है. पदाधिकारियों द्वारा नवगछिया महाराज जी चौक से लेकर बाल भारती हिंदी मीडियम स्कूल तक मुख्य सड़क को सील किया गया है. उक्त सड़क में आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

विक्रमशिला पहुंच पथ पर हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत

- जगतपुर पशु हाट के पास हुआ सड़क हादसा




नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जगतपुर के पशु हाट के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मंकन्दपुर निवासी अर्जुन साह 28 वर्ष पिता स्वर्गीय कैलाश साह की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की संध्या समय सिंघिया मंकन्दपुर निवासी मनोज साह उर्फ मक्खी साह ने जबरदस्ती भूसा कसने के लिए तारापुर लेकर गए थे. तारापुर में भूसा कस कर ट्रैक्टर पर लोड करने के बाद उसी ट्रैक्टर से वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान जगतपुर के पास विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर ट्रैक्टर तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर पलट गई. ट्रैक्टर के पलट जाने से अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे अर्जुन साह के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना में अर्जुन की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुचे. परबत्ता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया. परबत्ता थाना के दरोगा रामचंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया इधर दुर्घटना में मजदूर की मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक को दो पुत्री साक्षी कुमारी एवं मीनाक्षी कुमारी है. अर्जुन की मौत पत्नी कल्पों देवी, मां आझो देवी का रो रो कर बुरा हाल है.

एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित, पूरा शहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

शहर में मंगलवार को एक साथ एक ही परिवार से पांच लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे शहर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. कोरोना संक्रमित पाए गए सभी व्यक्ति नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 18 के रहने वाले हैं. एक साथ शहर में 5 लोग से कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे शहर में भय व्याप्त हो गया है. पांच लोगों के करोना संक्रमिक पाए जाने के बाद नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तत्काल संक्रमित पाए गए व्यक्तियों का घर सील कर दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संक्रमित पाए गए व्यक्ति के घर को केंद्र बनाते हुए आस पास के के एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने वार्ड नंबर 18 के बालाजी साइकिल एजेंसी के बगल वाली गली को सील करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर नमूना संग्रह करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से उपाध्यक्ष को दिया है. माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पढ़ने वाले सभी घरों का सर्वे रैपिड रिस्पांस टीम के द्वारा किया जाएगा. इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को रिपीट रिस्पांस टीम गठित करने का निर्देश दिया है. रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. साथ ही नवगछिया थाना अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित व्यक्ति को चिन्हित करते हुए उनका नमूना संग्रह करवाना सुनिश्चित करेंगे. नवगछिया कार्यपालक पदाधिकारी को वार्ड 18 में लगातार सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन की बेरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया है. ताकि लोगों का आवागमन बंद हो जाय. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ