बारिशपूर्व जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर उपमुखिया राजीव चौधरी ने दी आंदोलन की धमकी



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड क्षेत्र की पथराही पंचायत के कामेपट्टी गांव के वार्ड नम्बर तीन से गुजरने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। जिस कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कामेपट्टी चौक से भूपट्टी जाने वाली इस सड़क का निर्माण छह वर्ष पूर्व में किया गया था। लेकिन तबसे लेकर आजतक इसकी मरम्मत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा नहीं हो सकी है। सड़क गड्ढे में तब्दील है। इस सड़क से रात में गुजरना मौत को दावत देने की तरह है। बारिश में इस रास्ते पर लोग चलना छोड़ देते हैं। इन कठिनाइयों के मद्देनजर पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र इस सड़क की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने कहा है बारिश पूर्व सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आम जनता के साथ सड़क पर आंदोलन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ