First Class g

जदयू जिलाध्यक्ष ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज


नवगछिया : नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है. उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक को वैक्सीन लेना चाहिए. कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने लोगों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग ना तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं. ऐसे में हालत गंभीर होने की संभावना है. वहीं जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि लोगों को कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है. कोरोना का मुकाबला मास्क, सेनेटाइजर और गाइडलाइन के पालन के द्वारा ही की जा सकती है. हमें कोरोना मरीजों का हौसला अफजाई करने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ