First Class g

मास्क चेकिंग में 41 लोगों से वसूला गया जुर्माना



नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को चलाए गए माक्स चेकिंग अभियान में 41 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के गतिविधि करते पकड़ा। सभी लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया। इस दौरान सभी लोगों से कुल 2050 जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान 12 वाहन को भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा। पकड़े गए सभी 12 वाहनों से 95 सौ जुर्माना वसूल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ