पालीगंज में भारतीय जनता पार्टी का 41 वा स्थापना दिवस मनाया गया



पालीगंज से नितीश कुशवाहा की रिपोर्ट । पालीगंज अनुमंडल शिव मंदिर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान जी के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष जी,नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष संदीप गुप्ता भाजपा के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नारायण जी, महामंत्री पुरूषोत्तम कुमार सिन्हा एवं धीरज गुप्ता इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसद रामकृपाल यादव इन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. देश के राजनीतिक इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने जब एंट्री की थी तो उस समय शायद ही किसी ने भी सोचा होगा कि एक दिन पार्टी देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता संभाल रही होगी. 80 के दशक में जब बीजेपी का गठन हुआ और पार्टी ने एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर पहला लोकसभा चुनाव लड़ा तो पार्टी के खाते में महज दो सीटें ही आई थी. इसके बावजूद पार्टी नेताओं ने हिम्मत नहीं हारी.


अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी से होते हुए आज पार्टी नरेंद्र मोदी की अगुवाई तक पहुंच गई है.6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है. 41 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है. संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है। इस खास मौके पर उपस्थित कारु चौरसिया करण कुमार मंडल के महामंत्री दिपक जी आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ