प्रखंड प्रमुख को शिक्षा सेवकों ने किया सम्मानित


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड महादलित वर्ग के शिक्षा सेवकों ने प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी को संविधान निर्माता बाबासाहेब की तैल तस्वीर व पाग दोपटा से सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रमुख कार्यालय में आयोजित था, जिसका नेतृत्व महादलित डोम जाति से दरभंगा प्रमंडल में प्रथम पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉ. राजकुमार मल्लिक ने किया। उन्होंने कहा कि प्रमुख के पद पर पहलीबार आसीन हुई महादलित महिला प्रमिला देवी का कार्यकाल सराहनीय रहा। 

इनके निरापद कार्यक्रम को देखते हुए उन्हें आम्बेडकर की तैल तस्वीर व पाग दोपटा देकर सम्मानित किया गया, क्योंकि आम्बेडकर के द्वारा संविधान प्रदत अधिकार के कारण ही आज महादलित महिला प्रतिनिधि बनकर इस पद की शोभा बढ़ाने में समर्थ हो सकी है। जदयू नेता सत्यनारायण साफी ने आम्बेडकर की महिमा का बखान किया।

मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिनारायण सहनी, महादलित प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता विजय राम, हरिओम सिंह, प्रखंड वार्ड संघ के नेता विजय सिंह, शिक्षा सेवक धर्मेंद्र सदाय, महेन्द्र साफी, दोरिक सिंह समेत दर्जनों लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ