मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के उछाल गाँव में बड़ी धूम धाम से निकाली गई कलश यात्रा. बतादें कि इस मौके पर 111 कुमारी कन्याओं ने उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग ली है.बताते चलें कि पिछले 21 वर्षों से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि पूजनोत्स्व मनाया जाता है.प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामीणों के सहयोग से महाशिवरात्री मनाने की पूरी तैयारी कर लिया गया है.पूजा अर्चना मंगलपूर्वक एवं बिना किसी विघटन के शान्तिपूर्वक संपन्न होने हेतु हर साल कलश यात्रा निकाली जाती है.इस यात्रा में उछाल के साथ साथ आसपास के गांव के भी कुमारी कन्या हर्षोल्लास के साथ भाग लेती हैं.उछाल महादेव मंदिर के प्रबंधन समिति की मानें तो सभी प्रकार के कार्यों का निष्पादन किया जा चुका है.महाशिवरात्रि की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.समिति के सदस्यों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस अवसर पर तैयारी बड़ी धूम धाम से की गई है.लेकिन इस वर्ष कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए इस महाशिवरात्रि पर्व को मनाया जाएगा.मौके पर हीरा कुवर,रविन्द्र यादव,ब्रह्मदेव यादव, डोमु कुवर,शिवलाल ठाकुर,विजय यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.