पालीगंज प्रखंड के जरखा गांव में किसान मजदूर समिति का विस्तार के लिए हुई बैठक


पटना। पटना जिले के पालीगंज प्रखंड के जरखा गांव में किसान मजदूर समिति का विस्तार के लिए बैठक हुई। पालीगंज प्रखंड के ग्राम जरखा में बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसान विरोधी तीनो काले कानूनों के विरोध में किसान संबाद सह महापंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ श्यामनन्दन शर्मा रामानन्द तिवारी,चंद्रसेन वर्मा,ज्वाला स्वरुप,अभय शर्मा,योगेंद्र सिंह,,ज्ञानी यादव,शिवकुमार विद्यार्थी, राम नारायण यादव,पंचा शर्मा ने सम्बोधित किया।

सर्व सम्मति से 41 सदस्यीय संघर्ष समिति,का गठन किया गया लाला यादव अध्यक्ष, रामकेश्वर भगत महासचिव, वकील अहमद कोषाध्यक्ष,त्रिवेणी राम सचिव,सुजिन्दर सिंह उपाधयक्ष बनाये गए भवदीय डॉ श्यामनन्दन शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ