सूरदासपुर और पचना में शराब के खिलाफ सघन छापामारी



शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट

 मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सूरदासपुर और पचना हट्टी में उत्पाद विभाग , नगर थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने बड़े पैमाने पर पुलिस बल एवम खोजी कुत्तों की सहायता से शराब निर्माण के खिलाफ सघन छापामारी की। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा और नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने किया। छापामारी के दौरान दोनों गांव में शराब निर्माण के अड्डों से दो हजार किलो की मात्रा में जावा गुड बरामद किया गया। सैकड़ों टीना में सड़ रहे अर्द्ध निर्मित शराब की बरामदगी के बाद उसे घटना स्थल पर ही बहा कर नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान न तो किसी की गिरफ्तारी हो पाई और न ही निर्मित शराब बरामद हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ