विशेष नामांकन अभियान को लेकर स्कूली बच्चो ने निकाली रैली।


शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट 

प्रवेशोत्सव के तहत जिला भर के सरकारी स्कूलों में 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलाने को लेकर मंगलवार को स्कूली बच्चो ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम और डी पी ओ सतीश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विदा किया।इस अवसर पर रैली में सर्व शिक्षा के संभाग प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। रैली में स्कूली बच्चो के साथ साथ कई स्कूलों के शिक्षक गण भी मौजूद थे। इस बाबत डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि के दौरान स्कूल के शिक्षक पोषक क्षेत्र के गांव और टोलो में जाकर वैसे बच्चो का नामांकन स्कूल में करेंगे जो नामांकित नहीं है या पढ़ाई छोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि पोषक क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने की जिम्मा एचएम को है। जबकि प्रखंड स्तर पर बीईओ की है। कलेक्ट्रेट से रैली में शामिल बच्चे नारे लगाते हुए अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर पहुंचे। जहां रैली खत्म हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ