नवनिर्मित शिव मन्दिर के प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर निकाला भव्य कलश यात्रा


शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट

के पटेल चौक स्थित सदर अस्पताल के गार्डेन में मुख्य द्वार के समीप चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से भगवान शिव के एक मन्दिर का निर्माण करवाया गया। मन्दिर और इसमें स्थापित देवी देवताओं का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को धूमधाम के साथ शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें पूर्व सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। मालूम हो कि सेवानिवृति के पहले तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से शिव मंदिर बनवाने का निर्णय लिया गया था।उनके प्रयास से मंदिर पूरा बनकर तैयार है जिसका प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर महिलाओं के द्वारा पूरे धूमधाम से गीत संगीत के साथ कलश यात्रा निकाला गया । जिसमें कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ