शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को यहाँ सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहाँ के सिविल सर्जन डा वीरकुवर सिंह को पूर्णिया भेजते हुए वहां उन्हें क्षेत्रीय प्रभारी के पद पर भेजा गया है। यह पद खाली होने के बाद यहाँ एक मृत डा राम नारायण राम को सिविल सर्जन बनाने सम्बन्धी अधिसूचना जारी की थी। लेकिन इस तथ्य के सज्ञान में आते ही सरकार के स्तर पर अधिसूचना में संसोधन करते हुए डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को यहाँ के सिविल सर्जन का अतरिक्त प्रभार दिया है। इसके पूर्व भोजपुर जिला के रहने वाले डा राम नारायण राम रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी थे। इसी साल फरवरी को कोरोना पीड़ित डा राम नारायण राम का निधन हो गया था। अगले दिन डाक्टरों और चिकित्सको ने उन्हें समारोह आयोजित कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया था। सरकार द्वारा जारी इस बड़ी भूल की खबर सोशल मिडिया पर जम कर वायरल हुआ। इससे सरकार की जम कर किरकिरी हुई। बताया गया कि यह मामला विधानसभा में भी गूंजा। पूरी फजीहत और किरकिरी के बाद सरकार ने इस अधिसूचना में संसोधन कर कंट्रोल डैमेज का प्रयास किया है। उधर डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के यहाँ सिविल सर्जन का प्रभार दिए जाने के बाद यहाँ डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों में ख़ुशी की लहर देखि जा रही है। स्थानीय चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह यहाँ जिला में लम्बे समय से विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए आमलोगों के बीच लोकप्रियता बना रखी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.