आरा इलेवन ने सोनभद्र क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी जीती काराकाट के ग्राम सरैयां में हुआ आयोजन विभिन्न प्रदेश व जिले की सोलह टीमें खेलीं


विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते समाजसेवी एलबी सिंह यादव
ख़ुसरू परवेज़ | जिला संवाददाता, रोहतास
  रोहतास जिले के काराकाट के सरैयां गांव में वरिष्ठ राजद नेता काराकाट लोकसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी एलबी सिंह यादव के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोहतास के बसडीहां की टीम को हरा कर भोजपुर की आरा इलेवन ने सोनभद्र चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 

ट्रॉफी का प्रदर्शन करते विजेता टीम के खिलाड़ी

टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 58 रन बनाए। जिसके बाद जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए बसडीहां की टीम 52 रन ही बना पाई। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की गईं। मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार अवधेश सिंह को और मैन ऑफ दि सीरीज का पुरस्कार सुनिल सिंह को दिया गया। टूर्नामेंट में अंपायरिंग अभिषेक व प्रिंस ने की। स्कोरर की भूमिका जावेद अली और अमरजीत कुमार उर्फ गांधी ने निभाई। काॅमेंट्री आकाश बाबा और नौशाद नवीन ने की। टूर्नामेंट में यूपी के गाजीपुर, भोजपुर जिले के आरा, दौलतपुर, पीरो, बिहियां, गड़हनी, करथ, रोहतास जिले की बसडीहां, डेहरी, सासाराम, बरडीहां, बिक्रमगंज, कच्छवां, सवारी, औरंगाबद जिले के दाऊदनगर और बक्सर जिले की टीम समेत कुल सोलह टीमों ने भाग लिया। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी एलबी सिंह यादव, लाल बिहारी सिंह यादव और जितेंद्र कुमार उर्फ भैया जी ने ग्राउंड पर फीता काट कर किया। 

जीत के बाद अबीर गुलाल लगाकर जशन व होली  मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी

वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एलबी सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी रूचि लेनी चाहिए। ताकि उनकी प्रतिभा बाहर आ सके। और इसमें वे अपना कैरियर तलाश कर सकते हैं। मौके पर मुखिया विश्वनाथ शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, बहादुर सिंह, युथ संगम ब्लड क्लब बिक्रमगंज के अध्यक्ष विजय कुमार, सुधीर प्रताप‌ सिंह, मिंटू कुमार, सिद्धनाथ यादव, आयोजक मंडली के एबी अमित, श्रीकांत सिंह, राजा यादव, प्रविंद कुमार, पवन, कंचन, मनीष, संतोष और राजू इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ