शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
जिले के अरियरी प्रखंड के डीहा पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ किसानो ने बुधवार को समाहरणालय पहुचे। किसानो ने धान खरीद के मामले में पैक्स अध्यक्ष द्वारा सरकारी दर पर खरीदी गयी धान का रुपया अभी तक भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में किसानो ने खरीदी गयी धान की मात्रा वेबसाइट पर कम दर्शाने का आरोप लगाया है। इस प्रकार का आरोप 50 से ज्यादा किसानो द्वारा लगाया गया है। किसान धनराज, भरत चौहान, वीरेंद्र कुमार, संगीता देवी, रंजू देवी, दीपक कुमार आदि ने आरोप लगाया कि पहले इन किसानो ने अरियरी बीडीओ को इस सम्बन्ध में शिकायत की। बीडीओ ने पैक्स अध्यक्ष पिंटू महतो को बुलाकर किसानो को भुगतान करने को कहा। बाद में किसानो ने जब पैक्स अध्यक्ष से सम्पर्क किया तो वे अपने कार्यलय और गोदाम से गायब पाए गए। उधर इस सम्बन्ध में पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि किसानो ने खरीदी गयी धान का चावल तैयार कर भारतीय खाध्य निगम को दिया गया है। वहां से राशि मिलते ही सभी किसानो का भुगतान कर दिया जायेगा। पैक्स अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व में ग्रामीण राजनीति और आसन्न पंचायत चुनाव के कारण भी किसानो को भडकाया जा रहा है। धान अधिप्राप्ति के मामले में उन्हें पंचायत क्षेत्र के कुल उपज का पचास प्रतिशत धान खरीद का उन्हें लक्ष्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने सरकार के निर्देशों के अनुरूप धान अधिप्राप्ति कार्य किया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.