नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित हाजीपुर रवाना


प्रतिनिधि बिहपुर - बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर (वैशाली) में आयोजित होने वाली 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरूष व महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की घोषणा करते हुए बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया जिला संघ के उपाध्यक्ष मो शमीम उर्फ मुन्ना, कोषाध्यक्ष रितेश दुवे, राजीव चौधरी उर्फ नुनु, प्रभु नंदन चौधरी, संतोष सवर्ण, गौतम कुमार, बबलू कुमार मोदी, राकेश कुमार, मुकेश पोद्दार, सन्नी पोद्दार, कल्याण झा, शत्रुघन कुमार आदि ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. घोषित टीम इस प्रकार है. पुरूष वर्ग - राहुल कुमार कप्तान, अंकित कुमार शर्मा उपकप्तान, अमन कुमार, राजा कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार, मो सैफ अली,मुकुल कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार व अभिनाश कुमार, प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक- घनश्याम कुमार


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ