आरा में अपराधी हुए बेखौफ...शादी समारोह से लौट रही लड़की को मारी गोली


न्यूज डेस्क। बिहार में भोजपुर जिले के आरा शहर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवतियों की मौत हो गई। आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरगंज, धरहरा चौकी के पास बुधवार की देर रात दो मौसेरी बहनें रिसेप्शन से लौट रही थीं।
रास्ते में नशे में धुत तीन बदमाशो ने उनकी बाइक रोकवाने की कोशिश की, चांद के बाइक धीमी करने पर अपराधियो ने युवतीओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी,जिसका विरोध युवतियों ने किया,फिर अचानक से अपराधियो ने गोली चलाना शुरू कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। बाइक इनका मामा चांद चला रहा था।

जख्मी अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है जो आर पार हो गई है, जबकि दूसरी जख्मी उसकी मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ में बांह पर लगी है

घटना के बाद, उन्हें सदर अस्पताल, आरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। दोनों बहनें वाराणसी की रहने वाली बताई जाती हैं। फिलहाल शक के आधार पर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों में उत्तर प्रदेश के वाराणसी थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन और उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सना उल्लाह की 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज शामिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ