शांति समिति की बैठक में कई निर्णय


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां थाना परिसर में होली व शव-ए- बारात शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लिए सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशीथ नंदन व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की देखरख में की गई। बैठक में शराब पीने व बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि होली महान मिलन पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं।


शराब का सेवन या धंधा करते पकड़े गये लोग जेल जाएंगे। कहा कि शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान जारी है। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई अप्रिय घटना या अपराध नहीं हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। बीडीओ श्री कुमार ने पिछले वर्ष की तरह पुनः फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए गाईडलाईन के अनुपालन की बात कही है। सीओ श्री नंदन ने जनप्रतिनिधियों से इन पर्वों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिन्हा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, पूर्व सरपंच रामनारायण चौधरी, प्रणव कुमार पप्पू, सरोज यादव, अजय साह, रामदेव यादव, कुणाल चौधरी, रामनाथ यादव, विनोद यादव समेत अन्य लोगों ने भी अपनी राय रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ