कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सिपाही भर्ती परीक्षा


मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट...

      मधुबनी स्थिति डीएनवाई कालेज में केन्द्रीय चयन परिषद की सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। कोरोना एहतियात व कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में प्रवेश से पहले एक - एक छात्रों की तलाशी ली गई। मास्क व सेनिटाइजर की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई।
थर्मल स्क्रेनिंग की गई। इस केन्द्र पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 600 छात्रों की परीक्षा होनी थी, जिसमें 521 शामिल हुए। 79 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में भी 600 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी, जिसमें 528 शामिल हुए। 72 अनुपस्थित रहे। 30 वीक्षक के अतिरिक्त दर्जन भर जांच पदाधिकारियों को लगाया गया था। केन्द्राधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ