मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
खाजेडीह स्थित इंटर कालेज परिसर में रविवार को प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। रेखा कुमारी दस मतों से विजयी रही। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रंजीत कुमार यादव, सनी कुमार महतो, संतोष कुमार गुप्ता, राम उदगार चौधरी, दिलीप कुमार व देवकुमार यादव मौजूद थे। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे। विगत दो माह से पद रिक्त था। रेखा कुमारी ने रघुनाथ चौधरी को हराया। मौजूद 72 डीलरों में से 41 ने रेखा कुमारी के पक्ष में मतदान किया, जबकि 31 ने रघुनाथ चौधरी के पक्ष में मतदान किया। निर्वाचित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षा रेखा कुमारी ने बताया कि जनवितरण दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करना व उनके हक की लड़ाई लड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मौके पर श्याम कुमल यादव, अनिल कुमार यादव, रामदेव पासवान, दानी प्रसाद यादव, जगत प्रसाद गुप्ता, बालेश्वर यादव, अशोक कुमार पूर्वे, विश्वनाथ नायक, ललित कुमार मंडल, रामविलास साहु, ममता कुमारी, विनय कुमार राय, रामलोचन यादव, परीक्षण कामत, मोहम्मद सारिक, रघुनाथ चौधरी, देवनारायण यादव, राजपति यादव, कुमारी कुमारी किरण ब्रह्मदेव यादव समेत सभी डीलर मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.