ट्रैक्टर से ठोकर लगने से बाइक चालक की मौके पर हुई मौत


मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

हरलाखी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बलुआहा टोल के निकट एक ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर जिसके दौरान बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी मोहन ठाकुर के करीब 25 वर्षीय पुत्र मुरारी ठाकुर के रूप में बताया गया है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से बासोपट्टी के लिए निकले थे.उसी क्रम में बासोपट्टी के तरफ से अा रही तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया जिसके कारण घटना स्थल पर ही बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई.वहीं खेत में कार्य कर रहे लोगों के द्वारा घटना की सूचना बाइक चालक के घर वाले को दिया गया.तुरंत बाद इस घटना की सूचना हरलाखी थाना पुलिस को हुई.घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान के निर्दशानुसार एएसआई शिवजी प्रसाद सिंह ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मधुबनी पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि मृतक के नाना रामचंद्र सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आगे की करवाई में जुट गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ