अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड कार्यालय अरियरी से महज लगभग 02 किलोमीटर पर अवस्थित प्राथमिक विद्यालय मौलानगर है ग्रामीणों ने बताया कि नामांकित बच्चों को सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं विद्यालय में उपलब्ध करवाया गया है लेकिन यह सुविधाएं कागज पर ही सिमट कर रह जाती है साथ ही यह सब कारनामा संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से होने की बात ग्रामीणों ने किया है ग्रामीणों ने जानकारी में यह बताया कि महीने में 4-5 दिन ही विद्यालय खोले जाते हैं और वह भी विद्यालय के निर्धारित समय पर शिक्षकों की उपस्थिति नहीं हो पाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रभारी के द्वारा हमेशा मीटिंग का हवालात देते हुए विद्यालय बंद रहने की बात करते हैं ग्रामीण रामचंद्र यादव, गोरेलाल यादव, मंजू देवी सहित अन्य ने आरोप लगाया है हालांकि विद्यालय संचालन की समय सीमा के बारे में शिक्षा विभाग अरियरी B.R.P राजेश कुमार से जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय 9 बजे से 04 बजे तक खुली रहनी है ।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.