रंगरा थाने के चौकीदार को मिल रही है गोली मार देने की धमकी - नंबर बदल बदल कर लगातार धमकी दे रहे हैं अपराधी


रंगरा - रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रंगरा थाने के चौकीदार शत्रुघन हरिजन को अलग अलग नंबरों से गोली मार कर हत्या करने की लगातार धमकी मिल रही है. आजिज हो कर चौकीदार ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है. शत्रुघन ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही उसे फोन पर भद्दी भद्दी गाली, घर पर चढ़ कर गोली मार देने की धमकी मिल रही है. फोन करने वाला कुछ भी सुनना पसंद नहीं करता है और लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था. मामले की मौखिक सूचना रंगरा थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. रंगरा थाना के थानाध्यक्ष माहताब खान ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ