मुरली के छात्र नीलेश ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी


नवगछिया : रंगरा प्रखंड के मुरली निवासी प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र नीलेश कुमार सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. नीलेश का चयन सैनिक स्कूल नालंदा में हुआ है. छात्र नीलेश नवगछिया के आवासीय ज्ञानदीप विद्यालय नयाटोला का छात्र है. सैनिक स्कूल परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय के संचालक पंकज कुमार तथा प्राचार्य दीपक कुमार ने उसे शुभकामना दी है और छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ