पालीगंज/ ख़िरीमोड पुलिस के लिए सरदर्द बना थाना क्षेत्र के कौरी गांव के शराब कारोबारियों को पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार को कौरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए एक शराब ब्यवसाई के घर से 20 लीटर शराब बरामद किया है। जबकि इसी दौरान अन्य मामले में फरार एक अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया।
एक ओर बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर शख्त है तो दूसरी ओर सरकार की नीतियों को मुख चिढ़ाता शराब कारोबारी अपने धंधे में लिप्त है। बानगी के तौर पर ख़िरीमोड थाना अंतर्गत मेरा गढ़, कौरी, व मुंगीला गांव सहित ख़िरीमोड थाना के निकट खानपुरा टांडी को लिया जा सकता है। जहां प्रतिदिन शराबियों की भीड़ लगती है। वही शराब कारोबारी भी फल फूल रहे है। बता दूं कि बीते सात दिनों पूर्व पुलिस ने मेरा गढ़ से चार शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही 15 दिनों पूर्व पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मुंगीला गांव में शराब भट्ठियां ध्वस्त किया था। लेकिन फिर भी कारोबारी अपनी शराब की धंधा में लिप्त है। पुलिस से बेखौफ शराब कारोबारियों द्वारा कौरी गांव में शराब निर्माण का कार्य जारी रखने की सूचना पाकर ख़िरीमोड थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार व अपर थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने सोमवार को दल बल के साथ पहुंच छापेमारी किया। जिसके दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने शराब भट्ठियां ध्वस्त करते हुए रोहित मांझी के घर से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है। वही भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री व अर्धनिर्मित शराब नष्ट कर दिया। वही पूर्व से दूसरे मामले में फरार चल रहे अखिलेश मांझी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले की पुष्टि करते हुए ख़िरीमोड थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने किया है।
लोगो की माने तो शराब के नशे में ही ज्यादा अपराध पनपते है। होली को मद्देनजर प्रशासन को इन सभी स्थानों पर विशेष अभियान के तहत शराब को पूर्ण रूप से बन्द करवाने के लिए प्रतिदिन गश्ती करनी चाहिए। ताकि ब्यवसाइयो वे शराबियों में खौफ पैदा हो सके।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.