ग्रामीणों ने डीहा पैक्स अध्यक्ष पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप


अरियरी से प्रभात कुमार के रिपोर्ट

प्रखंड-अरियरी, पंचायत डीहा पैक्स अध्यक्ष पर ग्रामीणों ने धान का पक्का बिल की जगह कच्चा बिल दिए जाने साथ ही बिल को नेट पर नहीं चढ़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है किसान धनराज, वीरेंद्र चौहान, संगीता देवी, मंजू देवी सहित दर्जनों ने पैक्स अध्यक्ष उर्ज़ेश चंद्र उर्फ पिंटू महतो पर धान बिक्री में गड़बड़ी को लेकर हेराफेरी करने का आरोप लगाया है पैक्स अध्यक्ष की इस तरह के दबंगई से किसान काफी डरे सहमे हुए हैं किसानों ने अविलंब बिल भुगतान करने को लेकर शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान को लिखित आवेदन दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ