मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में बाबन मंडल साधु भंडारे का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर लगभग दस हजार साधुओं को भोजन, अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। कथा प्रवचन व भंडार व्यवस्था की अध्यक्षता मंडलेश्वर रामप्रसाद दास ने की। संचालन शुकदेव दास ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जन सहयोग से किया गया। लोगों ने साधुओं का सम्मान पद प्रक्षालन व पवित्र प्रसाद ग्रहण कराकर किया। अखंड संकीर्तन प्रवाह की सफलता के लिए संकीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था।
इसकी देखरेख करने वालों में अवकाशप्राप्त शिक्षक झमेली महरा, मुखिया सत्यदेव सिंह, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, जगदीश ठाकुर, श्रीनारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिन्हा, फुलेश्वर यादव, सरपंच रामखेलावन महतो, योगेन्द्र सिंह, राधेप्रसाद सिंह समेत सम्पूर्ण ग्रामीण शामिल हैं। भंडारा कमेटी के अध्यक्ष श्री महरा ने बताता कि इस आयोजन की शुरुआत गत वर्ष मार्च में की गई थी। करोना के कारण प्रशासन द्वारा तत्काल रोक लगा दी गई थी। ईश्वर की असीम कृपा से एक साल बाद शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.