भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली बैकटपुर दूधैला के अग्नि पीड़ितों की सुध



नवगछिया - भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नारायणपुर प्रखंड के बैकटपुर दुधैला कसमाबाद गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों की सुध ली है. विनोद मंडल ने कहा कि भीषण अग्निकांड होने से लगभग 400 घर पूरी तरह से जल गया है. कई पशु भी काल कवलित हो गए हैं. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि यह गांव के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है, लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं. श्री मंडल ने पीड़ितों को जल्द से जल्द पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है और गांव की मौजूदा हालात से सरकार के कई मंत्रियों और पदाधिकारियों को अवगत भी कराया है. इस अवसर पर महामंत्री रंजीत झा, मनोज मंडल, राजेश झा, सिकंदर मंडल, शक्ति केंद्र प्रमुख आशीष मंडल, बूथ अध्यक्ष ललन दास, मुकेश कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ