पड़ुरी में फैशन माॅल का उद्घाटन


फीता काटकर माॅल का उद्घाटन करते डॉ॰ अशोज कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरुण कुमार दारा और भाजपा नेता सिकंदर सिंह
ख़ुसरू परवेज़,जिला संवाददाता, रोहतास |
जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत पड़ुरी गांव में वी-फैशन माॅल का उद्घाटन हुआ। डेहरी-नासरीगंज मुख्य पथ पर स्थित इस माॅल का उद्घाटन काराकाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह काराकाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ॰ अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान जिला पार्षद पति अरुण कुमार सिंह उर्फ दारा और भाजपा नेता सिकंदर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जिसके बाद विधिवत पुजा पाठ के बाद माॅल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।


उद्घाटनकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में माॅल का खोला जाना इस बात का संकेत है कि नगरों और महानगरों की संस्कृति धीरे धीरे गांवों में पांव पसार रही है। और गांव का युवा भी फैशन और माॅडलिंग की दुनिया से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर‌ पर ही बेहतर और सस्ते उत्पाद उपलब्ध हो जाएंगे। मौके पर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, समाजसेवी गांधी चौधरी, मुखिया पति बिरेंद्र कुमार, सुधीर सिंह, रौशन राज, राजेश कुमार गुप्ता, राजदेव कुमार गुप्ता, पुजा देवी, सुमंती देवी, दोनी देवी, श्रृष्टी देवी इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ