जदयू की महिला विधायक के साथ फोन पर अमर्यादित शब्द के प्रयोग की हो रही भर्त्सना


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले की बाबूवरही विधानसभा की जदयू विधायक मीणा कुमारी के साथ फोन पर हुई अमर्यादित वार्ता की लोगों के द्वारा भर्त्सना की जा रही है। खजौली जदयू के कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने ही फोन पर विधायक को धमकी भरे लहजे में अमर्यादित बातें कह दीं। भर्त्सना करने वाले विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिन्हा ने बताया कि लोकतंत्र में अमर्यादित शब्दों के साथ बात कहने का हक किसी को नहीं है। वाइरल हो रहे ऑडियो को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ