जयनगर के एक युवक की मिली सिर कटी लाश


मधुबनी -लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

 लदनियां थाना क्षेत्र के हरही गांव से पश्चिम स्थित मां संतोषी मंदिर से पश्चिम धौरी नदी के समीप से शनिवार को पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की। लाश को पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लाश जयनगर थाना क्षेत्र के खैरामाट निवासी सरोज यादव का बताया जाता है। इसका अपहरण विगत दो मार्च की शाम उसके घर से कुछ लोगों के द्वारा किया गया था। मामले में मृतक की पत्नी ललिता देवी ने जयनगर थाने में आवेदन दिया था। इसमें गांव के ही कुछ दबंगो को नामित किया गया है। पुलिस अपहरण की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को लोगों की सूचना पर इसकी लाश मिली।

 घटना का कारण बताते हुए एएसपी सौर्य सुमन ने मोबाइल से कहा कि वह शराब का धंधा करता था। उसी धंधे में अन्य धंधेबाजों के साथ वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इन्हीं लोगों के द्वारा इसकी हत्या किये जाने की सम्भावना है। वैसे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गांव में दहशत व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ