वार्ड सदस्य रामबालक यादव कि दबंगों ने कर दी पिटाई, पिटाई से दहशत में परिवार :-


 

अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट सहायक थाना कसार क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पंचायत के गंगापुर में सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे पूर्व से घात लगाए दबंगों ने वार्ड सदस्य रामबालक यादव की जमकर पिटाई कर दी इस संबंध में वार्ड सदस्य रामबालक यादव ने कहा कि पूर्व प्लानिंग के तहत दबंगों ने मुझ पर हमला कर दिया बीच-बचाव करने गए  घर के सदस्यों को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम है साथ ही इस अनहोनी घटना से पूरे परिवार दहशत में है ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ