योजना की शेष बची राशि की वापसी का आदेश

मधुबनी  - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड की महथा पंचायत के पंचायत सचिव ने मुखियापति धनिकलाल चौधरी को योजना की अतिरिक्त राशि वापसी के लिए पत्र जारी किया है। जारी पत्र में सात दिनों के अन्दर राशि वापस नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के लिए सम्बंधित वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखे जाने की बात कही गई है। 16 मार्च को लिखे इस पत्र के अनुसार उक्त पंचायत के धर्मनाथ चौधरी घर से विष्णुदेव चौधरी घर तक की सड़क में पीसीसी कार्य के लिए दस लाख नौ हजार की स्वीकृत राशि के विरुद्ध दस लाख रूपये क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के खाते में अंतरित की गई थी। समिति के अध्यक्ष व सचिव के अनुसार उक्त राशि मुखियापति श्री चौधरी को दिया था। कार्य भी उन्होंने ही कराया, जिसकी नौ लाख अठारह हजार छह सौ बहत्तर रूपये की मापीपुस्त भी उसने ही जमा की। योजना की 81328 रूपये अवशेष बची राशि पंचायत सचिव ने ग्राम पंचायत के खाते में वापस करने की बात कही है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ