बावजूद विरोध के सीओ ने एन एच 104 से हटाया अतिक्रमण


 

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के तेनुआही गांव स्थित 104 पर अतिक्रमण हटाने मंगलवार को पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ निशीथ नंनद को घंटों लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मुआवजे से वंचित लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। विदित हो कि इस सड़क के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण का कार्य बीएससीपीएल द्वारा किया जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य में समस्या आ रही है। वैसे अंचल प्रशासन द्वारा पूर्व में कईबार अतिक्रमण खाली कराने के लिए सूचना दी गई, लेकिन लोगों ने अतिक्रमित जमीन को खाली नहीं किया, जिसका कारण मुआवजे का नहीं मिलना बताया जा रहा है।

  सीओ निशीथ नंदन ने बताया कि पूर्व में ही बीएससीपीएल एनएच निर्माण कंपनी के द्वारा इस मुख्य सड़क को खाली करवाने की दिशा में डीएम को लिखा गया था। जिनके निर्देशानुसार एसडीओ जयनगर व एसडीपीओ के संयुक्त आदेश पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण खाली कराया जाना था। थाना पुलिस के अतिरिक्त पुलिस बल के साथ तेनुआही चौक पर घंटों मशक्कत करनी पड़ी। डीएम व भूअर्जन पदाधिकारी से बात करने के बाद मुआवजे से वंचित लोगों को मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद अतिक्रमण खाली कराया जा सका। कहा कि 30 दुकान व कुछ अस्थाई आवास से सड़क की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ