न्यूज़ डेस्क। गांधी मैदान के समीप जेपी गोलंबर के पास आज वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं अपनी नौकरी के साथ अन्य मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करना चाह रहे थे,मगर पटना पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक लिया । पहले तो हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काफी समझाया पर वह नहीं माने और उग्र हो गए फिर पुलिस ने उन सभी पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस पर भी सभी कार्यकर्ता जमे रहे और हंगामा करने लगे मजबूरन पुलिस को फिर लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे कई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए जिन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वामपंथी दलों की ओर से भी पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है।
इन सभी वामपंथी कार्यकर्ता बिहार सरकार के खिलाफ खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे । इन सभी का कहना था कि सरकार ने चुनाव के समय 19 लाख नौकरी दिए जाने का वादा किया था मगर अब सरकार बेरोजगारों को कर्ज के तहत लोन दे रही है इस तरह का छल अब बिहार का बेरोजगार बर्दाश्त नहीं करने वाला सरकार उन्हें कर्जदार बनाना चाहती है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.