मढिया में फिर से चली गोली जिसमें एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल..पूरे गांव में बना दहसत का माहौल..जांच में जुटी पुलिस


मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मढिया गांव में एक बार फिर से चली गोली जिसमें एक 20 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है.जिसका इलाज जयनगर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि ज़ख्मी युवक की पहचान गांव के ही रौशन दास के रूप में बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि युवक के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक सरकारी स्कूल के निकट ही इस घटना को अंजाम दिया गया है.इस घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दो व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ