औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड अंतर्गत खरांटी पुल के पास एक और सड़क दुर्घटना में छात्रा की हुई मौत।


 

 औरंगाबाद से वासिम अकरम की रिपोर्ट...

खरांटी पुल के पास यह घटना करीब 28 फरवरी 2021 JB को 11:00 बजे दिन में हुई ,मृतिका निक्की कुमारी ,पिता रंजीत सिंह ग्राम-जिनोरिया,थाना -दाउदनगर की निवासी थी ,निक्की कुमारी अपने भाई के साथ बाइक से B.A.पार्ट वन का प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही थी ,जैसे ही खरांटी पुल के पास पहुंची एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई​ ट्रक के चपेट में आ गई और उसकी मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उसका भाई पवन कुमार आंशिक रूप से घायल बताया जा रहा है, इससे एक सप्ताह पूर्व इसी स्थल पर एवं अरंडा गांव के पास भी दो लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम किए हुए हैं खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था ,और पुलिस प्रशासन लगातार जनता के संपर्क में थे, लोगों से पूछने पर पता चला कि इस 139 राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना होने का मुख्य कारण सड़क की चौड़ाई कम होना है और वाहन बहुत अधिक चल रहे हैं कहीं-कहीं करहा से मिट्टी को काटकर रोड पर रख दिया गया है जिसे बराबर नहीं करने के कारण लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है ,लोगों का यह कहना है की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जनता ने प्रशासन से रोड की चौड़ाई को बढ़ाने की मांग की।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ