अष्टयाम सह संकीर्तन को लेकर कुआड़ी पंचायत के मेधा असराहा सीमाकात बजरंगवली मंदिर परिसर में शनिवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित


अररिया/कुर्साकांटा(ज्ञान मिश्रा)

22 मार्च से होने वाले श्री श्री 108 महा अष्टयाम सह संकीर्तन को लेकर कुआड़ी पंचायत के मेधा असराहा सीमाकात बजरंगवली मंदिर परिसर में शनिवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंडित अर्जून झा ने यजमान बने सीता राम सिंह से विधि विधान के साथ पूजन का कार्य कराया। पूजा कमिटी के अध्यक्ष नाथो सिंह ने बताया कि 22 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही रामचरित मानस पाठ होगा। फिर 72 घंटे का हरे राम संकीर्तन शुरु होगा। इस हरे राम संकीर्तन में आस पास सहित नेपाल के दस भजन मंडली शामिल होंगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र पासवान, सरपंच प्रतिनिधि राजनारायण निराला, बेचन सिंह, शिव शंकर सिंह, दयानन्द शर्मा, रामेश्वर सिंह, चंन्द्रान्द शर्मा, बिनोद सिंह, अमर लाल सिंह, वासुदेव सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ