शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
रविवार को जिला के घाट कुसुंभा प्रखंड अन्तर्गत कोरमा गांव में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई । गांव के युवाओं द्वारा कोरमा मंदिर से लेकर कोरमा मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया ।यह मार्च लगभग ढाई किलो मीटर का था । जिनमें सौरव ,कुणाल, हेमंत, शशांक ,प्रशांत आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैंडल मार्च में लगभग एक सौ की संख्या में युवक व अन्य अपने अपने हाथों में कैंडल जलाकर आगे बढ़ रहे थे। उधर बरबीघा में आप पार्टी नेता धर्म उदय कुमार के नेतृत्व में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.