प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा मे निःशुल्क घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण के समापन बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र आईडीबीआई बैंक प्रबंधक सजन कुमार , आर सेटी निर्देशक अश्विनी कुमार, संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया । प्रशिक्षणार्थियों के बीच आरसेटी के मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार के बारे में में विस्तारपूर्वक प्रकाश सजन कुमार ने डाला। वही केंद्र के निदेशक ने कहा कि आप लोग आत्मनिर्भर बने और अपने जिला में लोगों के लिए एक रोल मॉडल बने । जबकि रघुवीर कुमार ने कहा कि आप स्वावलंबी बने और सभी लोग प्रशिक्षण लेकर क्लस्टर बना कर इससे लाभ प्राप्त करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ