मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट। थाना पुलिस के द्वारा करवाई करते हुए दो पियक्कड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि कटैया झिटकोहिया गांव निवासी राजीव महतो ने बासोपट्टी थाना में आवेदन देकर दोनों शराबियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है.जिसमें बताया गया है कि राजीव महतो के घर पर उनके बेटे का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था.जिसको लेकर वहां पर काफी उत्साह के साथ अधिक संख्या में लोग मौजूद थे.उसी दौरान देखा गया कि महथौर गांव की ओर से एक ट्रक काफी तेजी से अा रही थी.देखते ही देखते ओ सड़क से दूर चल रही जनरेटर को जा कर धक्का मार दिया.जिसके कारण पूरे घर के वायरिंग में सर्ट सर्किट हो गया.इतने में ग्रामीणों के द्वारा उस ट्रक के साथ ड्राईवर एवं उसके साथी को पक्कड़ लिया गया.बारी बारी से जब उसका नाम पूछा तो वाहन चालक ने अपना नाम आठगांव निवासी (आसाम) सुधीर कुमार बताया है वहीं उसका साथी हरलाखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव बताया गया है.उसी दौरान दोनों व्यक्ति के मुंह से शराब पीने की महक आ रही थी.उसी समय बासोपट्टी थाना पुलिस गश्ती करते हुए मौके पर पहुंच गए.उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दोनों शराब के नशे में चूर व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.