बासोपट्टी थाना पुलिस 90 लीटर नेपाली,देसी एवं सोंफी के एक मोटरसाइकल को किया जब्त


मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट। थाना पुलिस ने 90 लीटर शराब के साथ साथ एक मोटरसाइकल को जब्त किया है.मिली जानकारी के मुताबिक बतादें की एसआई नंदकुमार के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.जिसमें बताया गया है कि संध्या गश्ती के दौरान छतौनी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी समय दुहवी बाजार की ओर से एक मोटरसाइकल को आते देखा गया.जैसे ही पुलिस बल के जवानों के सहयोग पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकल पर सवार व्यक्ति भागने में सफल रहे.तत्पश्चात एसआई नंदकुमार सिंह के द्वारा एक मोटरसाइकल के साथ 90 लीटर शराब जब्त कर लिया गया.इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि शराब पीना एवं बेचना दोनों ही कानूनी अपराध है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हाल में ऐसे अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ