मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के खोजा पैक्स के अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचितों को टीपीसी भवन में प्रमाण-पत्र दिये गये। प्रमाण पत्र का वितरण बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने किया। समर्थकों ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित शंभूनाथ यादव का भव्य स्वागत किया। जानकारी देते हुए बीपीआरओ श्री प्रसाद ने कहा कि पथराही पैक्स के अध्यक्ष समेत सभी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचितों को 15 फरवरी को प्रमाण पत्र दिये गये थे। पथराही पैक्स अध्यक्ष पद पर विन्देश्वर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसप्रकार लदनियां के दोनों पैक्सों में चुनाव की नौबत नहीं आई थी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.