नलजल में गबन मामले के आरोपितों की सूची जिले को प्रेषित



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

जिला पंचायतराज पदाधिकारी से प्राप्त पत्रादेश के आलोक में बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने सात निश्चय योजना में वित्तीय अनियमितता बरतने वाली महथा पंतायत से जुड़े प्राथमिकी व अप्राथमिकी आरोपितों की सूची जिले को भेजी है।


     सूची के अनुसार वार्ड सात की रीता देवी, वार्ड आठ के लक्ष्मण महरा, संतोष महरा, मिश्री मंडल, विनीता देवी, तेतरी देवी, जनसेवक ठाकुर जितेंद्रनारायण सिंह, शिवेंद्र मिश्र व मनोज कुमार साह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 मुखियापति धनिकलाल चौधरी जमानत पर हैं। वार्ड सदस्य संतोष कुमार दास व आपूर्तिकर्ता सह ठेकेदार गंगानाथ जेल में हैं। दूसरी पंचायत में वित्तीय अनियमितता करने वालों की सूची बाद में भेजी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ