नवगछिया : मकंदपुर चौक से नवगछिया आने वाली सड़क के पर शनिवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. जाम के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण कई बार समपार फाटक बंद नहीं होने की स्थिति में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न होती रही एवं इस दौरान कई ट्रेनों को आउटर सिगनल पर रुकना पड़ा. इस दौरान समपार कर्मी की द्वारा किस तरह समपार बंद कर ट्रेन को निकाला गया.
समपार कर्मी ट्रेन को आती देख लाल झंडी दिखा कर ट्रेन को रोका. समपार बंद होने के बाद दोनो ट्रेन आउटर सिग्नल पर रुक गई. इसके बाद समपार कर्मी ने समपार पर लगे जाम को किसी तरह हटाया एवं हाथ से खींच कर लगाने वाले आपातकालीन समपार को बंद किया इसके बाद आउटर सिग्नल पर खड़ी ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान दोनो ट्रेन 20 मिनट तक आउटर सिग्नल पर रुकी रही. ट्रेन के निकलने के बाद फिर समपार को खोला गया. शनिवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. जाम में नवगछिया बाजार में खरीदारी करने जाने वाले यात्री एवं मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी भी घंटो जाम में फंसे रहे. समपार कर्मी ने बताया कि समपार पर आए दिन इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है.




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.