स्कूली भूभि का व्यौरा बीईओ ने किया समर्पित


लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान मधुबनी से प्राप्त पत्र के आलोक में बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर ने प्रखंड के शिक्षा विभाग द्वारा धारित स्वामित्व व विभिन्न उद्देश्य से अर्जित की गई भूभि का व्यौरा बंदोबस्त कार्यालय को प्रतिवेदित किया है। 

    प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में तैयार कर समेकित विवरणी के साथ आवश्यक कार्यार्थ समर्पित किया गया है। प्रपत्र में श्रेणीवार स्कूलों की सूची एवं स्कूलों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर समेकित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई है। जानकारी बीईओ श्री विद्याकर ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ