पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र में चल रही थी शराब पार्टी,पुलिस ने की छापेमारी पांच लोग सहित बार- बालाएं भी हुईं गिरफ्तार



न्यूज़ डेस्क। पटना के पाटलिपुत्र पुलिस को मिली सफलता शराब पार्टी करते पांच शराबी गिरफ्तार बर्थ डे पार्टी में शराब शवाब की थी पुरी व्यवस्था। यह पार्टी पाटलिपुत्र के सिटी बैंक्वेट हॉल में हो रही थी। सारी व्यवस्था कोलकोता से बार- बालाएं बुलाकर हो रही थी ।

शराब पार्टी की पुलिस को मिली सूचना उसके बाद पुलिस ने की कारवाई कार्यक्रम संचालक भी गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में थे सब टूल एक हॉल में हो रही थी पार्टी ।जब पुलिस ने की छापेमारी तो सभी नशे में झूम रहे थे। 

बताया जा रहा है कि संचालक सुभम चौधरी ही सभी लड़़कियों को कोलकाता से लेकर आया था, सभी लड़केें और लड़कियों को जेल भेज दिया गया है ,साथ ही मौके से एक बॉक्स शराब भी बरामद किया गया है। कुछ लोग भागने में भी सफल हुए हैं। फिलहाल पटना पुलिस ने बैंक्वट हॉल को सील कर दिया है तथा मैनेजर की तलाश जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ