खेत में गिरा मिला गरूड़ का किया इलाज, आज भेजे जायेंगे सुंदरवन


प्रतिनिधि ढोलबज्जा : गुरुवार को एक गरूड़ का बच्चा उड़ने के दौरान करीब एक किमी दूर गंगानगर कदवा निवासी दशरथ सिंह के खेत में जा गिरा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कदवा ओपी थाने की पुलिस को दिया. कदवा पुलिस ने मौके पर पहुंच गरूड़ को उठा कर थाना परिसर लाया और इसकी सूचना डॉ नगीना राय को दिया. उसके बाद गरूड़ सेवियर राजीव कुमार ने तुरंत गरूड़ को उठाकर अपने घर लाया. राजीव ने बताया कि- गिरने के बाद गरूड़ चोटिल हो गया है. जिसकी प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. गुरुवार को चोटिल गरूड़ को बेहतर उपचार के लिए गरूड़ सेवियर की अभिरक्षा में सुंदरवन भागलपुर भेज दिया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ