जमीन के नीचे दबा कर की जा रही थी शराब का अवैध कारोबार


बिहपुर प्रतिनिधि - बिहपुर प्रंखड के लत्तीपुर पूयब पंचायत में रेलवे मैदान के पास मुरारी मंडल के बासा के समिपस्थ बास बिट्टा में जमीन के नीचे से बिहपूर थानाध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 41 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. मिली जानकारी के अनुसार प्रसाशन के द्वारा ओल्डमौंक के 750 एम एल के 19 बोतल एवं 375 एम एल के ब्लू स्ट्रोक के 22 बोतल शराब बरामद की गई. शराब माफिया जमीन के निचे इन शराब की बोतलों को रखते थे एवं आवश्यकता अनुसार निकाल कर बेचते थे. थाना प्रभारी के द्वारा शराब रमन यादव, अमन यादव एवं मुरारी मंडल के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ