नम आंखों से दी मां सरस्वती को विदाई



नवगछिया - सरस्वती पूजा के समापन पर विभिन्न पंडालों व सरकारी और निजी संस्थानों में माता का विसर्जन आज किया गया इस मौके पर माता के जयकारों से माहौल गुंजा मान हो गया वहीं निजी विद्यालय आवासीय वात्सल्य विद्या विहार में भी छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन भक्ति भाव माहौल में किया इस दौरान बच्चे सरस्वती महारानी की जय, साल में एक बार आती है विद्या देकर जाती है जैसे कई नारों के साथ माता को नम आंखों के साथ विदाई दी मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सौरव कुमार झा व संस्थापक पूर्व वायु सैनिक संजय कुमार झा सहित कई बच्चे व अभिभावक मौजूद थे.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ